डिजिटल डेस्क: ISRO लगातार कामयाबी हासि कर रही हैं,अब इसी महीने के अंत में यानी 26 मार्च रविवार को ISRO 36 वनवेब सेटेलाइट्स के दूसरे बैच को लॉन्च करने जा रहा है। इसे श्रीहरिकोटा से LVM-III रॉकेट से लॉन्च किया जाएगा और ISRO ने वनवेब के साथ सेटेलाइट्स को लॉन्च करने के लिए हजार करोड़ का करार किया है। 

ISRO की यह लॉन्चिंग अगर कामयाब होती है, तो भारती एंटरप्राइज समर्थित ब्रिटेन स्थित कंपनी स्पेस में 600 से अधिक लोअर अर्थ ऑर्बिट सेटेलाइट्स के कान्स्टलैशन को पूरा कर लेगी,तथा  जिससे दुनिया के हर कोने में, हर जगह स्पेस आधारित ब्रॉडबैंड इंटरनेट सर्विस मुहैया कराने की पेशकश करने की उसकी योजना में काफी मदद मिलेगी। 

यह सेटेलाइट्स फरवरी में ही आ गए थे:

ISRO ने कल अपने ट्वीट में कहा, “LVM3-M3/वनवेब इंडिया-2 मिशन लॉन्च होने जा रहा है और श्रीहरिकोटा के दूसरे लॉन्चिंग पैड SDSC-SHAR से रविवार 26 मार्च को इसकी लॉन्चिंग का समय तय किया गया है।” वनवेब के 36 सेटेलाइट्स फ्लोरिडा से 16 फरवरी को ही भारत पहुंच आ गए थे और श्रीहरिकोटा से रविवार को की जा रही लॉन्चिंग में वनवेब की 18वीं लॉन्चिंग में 36 सेटेलाइट्स को छोड़ा जाएगा,तथा ये सेटेलाइट्स ब्रिटेन स्थित कंपनी के 582 सेटेलाइट्स के मौजूदा ग्रुप में शामिल हो जाएगा। 

इससे पहले इसी महीने 9 मार्च को, स्पेसएक्स के फाल्कन-9 रॉकेट ने 40 वनवेब सेटेलाइट्स को अतंरिक्ष में स्थापित किया था और भारतीय स्पेस एजेंसी इसरो ने पिछले साल अक्टूबर में भी श्रीहरिकोटा अंतरिक्ष केंद्र से वनवेब के पहले 36 सेटेलाइट्स की सफलत लॉन्चिंग की थी। 

माना जा रहा है कि लॉन्चिंग के समय मौसम अगर सामान्य रहा तो ISRO का LVM3 वनवेब के 36 सेटेलाइट्स को अगले रविवार को पृथ्वी की निचली कक्षा में स्थापित कर देगा,और  यह दूसरी बार हो रहा है जब वनवेब भारतीय स्पेस एजेंसी ISRO के सेटेलाइट लॉन्चिंग सर्विस का इस्तेमाल कर रहा है। पिछले साल 23 अक्टूबर को वनवेब के पहले 36 सेटेलाइट्स श्रीहरिकोटा से लॉन्च किए गए थे तथा ISRO की कामर्शियल फर्म NSIL ने वनवेब के 72 सेटेलाइट्स को दो चरणों में लॉन्च करने के लिए एक हजार करोड़ रुपये में करार किया है। वनवेब का पहला बैच पिछले साल अक्टूबर में लॉन्च किया गया था।