डिजिटल डेस्क: कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमणो के बीच प्रधानमंत्री मोदी ने मौजूदा परिस्थि  जन स्वास्थ्य तैयारियों की समीक्षा करने के लिए आज उच्चस्तरीय बैठक करेंगे। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के द्वारा जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार भारत में कोरोना वायरस के 1,134 नए मामले दर्ज किए गए हैं और वहीं उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 7,026 पहुंच गई है। आज सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार संक्रमण से पांच लोगों की मौत होने के साथ मृतक संख्या 5,30,813 हो गई है। देश में कोरोना वायरस की दैनिक संक्रमण दर 1.09 प्रतिशत और साप्ताहिक संक्रमण दर 0.98 प्रतिशत दर्ज की गई।