डिजिटल डेस्क: ‘वारिस पंजाब दे’ का प्रमुख और खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह अभी तक पुलिस के हत्थे नहीं चला है,तथा आशंका जताई जा रही है कि वह महाराष्ट्र के नांदेड़ में हो सकता है। इसको लेकर महाराष्ट्र पुलिस को अलर्ट किया गया है और जिसके बाद शहर की सभी रोड, एंट्री और एग्जिट पर बैरिकेडिंग करने के निर्देश जारी दिए गए हैे। नांदेड़ पुलिस की स्पेशल ब्रांच से कहा गया है कि वज़ीराबाद, शिवाजीनगर, भाग्यनगर, विमंतल, नांदेड़ ग्रामीण, स्थानीय क्राइम ब्रांच को इस संबंध में अलर्ट किया जाएबताया गया है कि आतंकवाद विरोधी सेल के साथ-साथ पुलिस के गुरुद्वारा सुरक्षा दस्ते को भी अलर्ट किया गया है।
एक पुलिस अधिकारी का यह भी कहना है कि अमृतपाल के समर्थक भी वहां भाग सकते हैं, इसलिए भी अलर्ट जारी किया गया हैे। दरअसल, नांदेड़ में श्री सचखंड हजूर साहिब गुरुद्वारा है, जोकि सबसे पवित्र सिख स्थलों में से एक माना गया है,और यही वो स्थान है जहां गुरु गोबिंद सिंहजी ने अपनी अंतिम सभा की थी। हर साल दुनिया भर से लाखों सिख मत्था टेकने के लिए नांदेड़ आते हैं तथा सभी अधिकारियों और थानों में अलर्ट के साथ-साथ यह भी कहा गया है कि इस बात को भी सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि किसी भी तरह की अप्रिय घटना न घटे।
अबतक अमृतपाल को भगाने में मदद करने वाले 4 गिरफ्तार:
पुलिस का कहना है कि अमृतपाल भागते समय जालंधर जिले के एक गुरुद्वारे में गया,और जहां उसने कपड़े बदले और फिर वहां से मोटरसाइकिल से फरार हो गया। CCTV फुटेज में सामने आया कि अमृतपाल जालंधर से एक एसयूवी के जरिए फरार हो गया हैं,और अमृतपाल को भगाने में कई लोगों ने मदद की, जिनमें अभी तक 4 लोगों की गिरफ्तारी हुई है।