गुवाहाटी : असम राइफल्स और कस्टम विभाग, चम्फाई ने 390.4 करोड़ रुपए की अवैध ड्रग्स बरामद की है। मिजोरम में पहली बार और पूरे पूर्वोत्तर में अब तक की सबसे बड़ी ड्रग बरामदगी है। तस्करी गतिविधियों के खिलाफ अपने अभियान के तहत इंस्पेक्टर जनरल असम राइफल्स (पूर्व) के तत्वावधान में 23 सेक्टर असम राइफल्स की स्श्वक्रष्ट॥ढ्ढक्कक्क बटालियन ने वृहस्पतिवार को 39,04,000 अवैध ट्राईप्रोलिडाइन एचसीएल और स्यूडोफेड्राइन एचसीएल टैबलेट बरामद किए।
इसकी कीमत लगफग 390.4 करोड़ रुपए बताई गई है। इस मामले में एक व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया गया है। विशेष सूचना के आधार पर असम राइफल्स और कस्टम विभाग चम्फाई की संयुक्त टीम ने इस ऑपरेशन को अंजाम दिया। इनपुट के अनुसार मेथामफेटामाइन की गोलियां तैयार करने के लिए खेप को एजल से म्यामां भेजा जा रहा था, जिसकी भारत में तस्करी होने की संभावना थी। बरामद ट्राईप्रोलिडाइन एचसीएल और स्यूडोफेड्राइन एचसीएल टैबलेट की अनुमानित कीमत 390.4 करोड़ रुपए है। जब्त खेप और गिरफ्तार व्यक्ति को आगे की कानूनी कार्यवाही के लिए सीमा शुल्क विभाग, चम्फाई को सौंप दिया गया है।
यह अपनी तरह का अनूठा और मिजोरम में सुरक्षा बलों द्वारा की गई सबसे बड़ी पकड़ में से एक है। मिजोरम राज्य के लिए अवैध ड्रग्स की निरंतर तस्करी चिंता का एक प्रमुख कारण है। असम राइफल्स, जिसे पूर्वोत्तर के प्रहरी के रूप में जाना जाता है, मिजोरम में अवैध गतिविधियों के खिलाफ इस तरह के अभियान शुरू करने में सफल रही है।