गुवाहाटी : मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत विश्वशर्मा गुरुवार शाम को निजी दौरे पर दिल्ली पहुंचे। पत्नी रिनिकी भुइयां शर्मा के साथ वे शाम करीब 5 बजे दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचे। वे एयरपोर्ट से सीधे दिल्ली के असम भवन के लिए रवाना हो गए।
असम भवन में वे करीब आधे घंटे तक असम के सांसदों के साथ बैठक की। मुख्यमंत्री कार्यालय के एक सूत्र के मुताबिक सीएम डॉ. शर्मा 14 अप्रैल में होने वाले बिहू समारोह में मेहमानों को आमंत्रित करने के लिए दिल्ली पहुंचे हैं। मुख्यमंत्री कार्यालय के सूत्र ने कहा कि उन्हें रात में अपनी पत्नी के साथ बिहू मेहमानों को आमंत्रित करना है। सुबह 3 बजे उनका लौटने का कार्यक्रम है। गौरतलब है कि असम सरकार के पहल में 14 अप्रैल को बिहू मनाया जाएगा और 10 हजार से अधिक बिहू-नर्तक बिहू नृत्य में भाग लेंगे।
इस उपलक्ष्य में गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में कीर्तिमान स्थापित करने की भी तैयारी हो रही हैं। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल होंगे। सीएम पहले ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बिहू समारोह में शामिल होने के लिए न्यौता दे चुके हैं।