डिजिटल डेस्क: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज कर्नाटक के दौरे पर हैं और यहां चिक्कबल्लापुर में श्री मधुसूदन साई इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड रिसर्च का उद्घाटन किया है। इस दौरान प्रधानमंत्री के साथ मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई भी मौजूद रहे तथा कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि इस बार मैं यहां नया संकल्प लेकर आया हूं।

आज कम समय में ज्यादा काम हो रहे हैं, क्योंकि देश सबके प्रयास से विकसित हो रहा है और कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने कहा कि देश में मेडिकल कॉलेज की संख्या दोगुनी हो गई है तथा आज देशभर में 650 से ज्यादा मेडिकल कॉलेज हैं,आगे उन्होंने कहा कि राज्य में 40 से ज्यादा जगहों पर महत्वाकांक्षी मेडिकल कॉलेज खोले गए हैं।

देश ने लिया विकास का संकल्प - प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगे कहा कि आजादी का अमृत महोत्सव चल रहा है और देश ने विकास का संकल्प ले रखा है। अब ऐसे में ये सवाल सामने आता है कि कम वक्त में देश का विकास कैसे होगा? और हमारे सामने इतनी चुनौतियां और इतने काम हैं, लेकिन सबकी ओर से की गईं कोशिशें ही इस सवाल का जवाब है। 

प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि पिछले 9 सालों में सरकार ने स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर ईमानदारी और कुशलता से काम करने की कोशिश की है,और  पिछले 9 सालों में देश में मेडिकल एजुकेशन से जुड़े कई रिफॉर्म किए गए तथा हेल्थकेयर इंफ्रास्ट्रक्चर में विकास करना सरकार का लक्ष्य है और हमारी सरकार ने 9 सालों में कई राज्यों मे सस्ती दवा दुकानें और जनऔषधि केंद्र खोले हैं।

प्रधानमंत्री ने मेट्रो लाइन का किया उद्घाटन:

एक बजे बेंगलुरु मेट्रो की वाइटफील्ड से कृष्णराजपुरा मेट्रो लाइन का प्रधानमंत्री ने उद्घाटन किया और इस दौरान प्रधानमंत्री ने  यात्रा भी की,और इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी चिक्काबल्लापुर में मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की समाधि पर गए और उनको श्रद्धांजलि दी।