गुवाहाटीः मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत विश्व शर्मा ने कहा कि केएओ को धन मत दीजिए। उन्होंने रविवार को रंगिया में एक सरकारी समारोह में भाग लेने के बाद कहा कि केएलओ ने दक्षिणी असम में बड़ी मात्रा में धन की मांग की। किसी को केएलओ का भुगतान नहीं करना है।
यहां मैं हूं, पुलिस है, सरकार है? केएलओ को पैसा नहीं देना है। लोगों को निश्चिंत रहना चाहिए कि अगर कोई पैसे मांगता है तो उन्हें पैसे देने की जरूरत नहीं है। उगाही करने वालों को पैसे देने की आवश्यकता नहीं है। अगर कोई दिल से दे तो मुझे कुछ नहीं कहना। लेकिन अगर किसी को लगता है कि यह मांग है, तो उसे देना नहीं है।
उल्लेखनीय है कि केएलओ अध्यक्ष जीवन सिंह शांति वार्ता के लिए आगे आए हैं, लेकिन केएलओ वार्ता विरोध पक्ष ने दक्षिणी असम में दहशत फैला रखा है। केएलओ के वार्ता विरोधी पक्ष ने व्यवसायियों से पैसे की मांग जारी रखी है। हाल ही में उदलगुड़ी के इकराबारी में बम विस्फोट भी किया।