गुवाहाटी : पूर्व पुलिस महानिदेशक (डीजीपी)भास्कर ज्योति महंत को राज्य का नया मुख्य सूचना आयुक्त नियुक्त किया गया है। राज्य सरकार ने वर्तमान मुख्य सूचना आयुक्त डॉ. अजीत प्रसाद राउत का कार्यकाल समाप्त होने के बाद पूर्व पुलिस महानिदेशक भास्करज्योति महंत  को जिम्मेदारी सौंपी है।

राज्य के मुख्य सूचना आयुक्त पद के दावेदारों में असम सरकार के पूर्व मुख्य सचिव कुमार संजय कृष्ण और आईपीएस मुकेश अग्रवाल का भी नाम था। 1988 बैच के असम-मेघालय कैडर के आईपीएस अधिकारी भास्करज्योति महंत 31 जनवरी को पुलिस महानिदेशक के पद से सेवानिवृत्त हुए थे।