डिब्रूगढ़ : पंजाब के मोस्ट वांटेड अमृतपाल सिंह के बेहद करीबी खालिस्तान समर्थक को सोमवार को डिब्रूगढ़ जेल लाया गया। डिब्रूगढ़ जेल में एक और खालिस्तान समर्थक के आने के बाद खालिस्तान समर्थकों की कुल संख्या 8 हो गई है। मालूम हो कि अमृतपाल सिंह के चाचा के साथ ही अन्य छह खालिस्तान समर्थकों को पहले ही पंजाब से डिब्रूगढ़ लाया गया है।

सोमवार को पंजाब से डिब्रूगढ़ एक विमान  द्वारा  लाया गया जहां से उसे कड़ी सुरक्षा के बीच डिब्रूगढ़ जेल लाया गया। सूत्रों के अनुसार जिस खालिस्तान समर्थक को सोमवार को डिब्रूगढ़ लाया गया है वह मोस्टवांटेड अमृतपाल सिंह का बॉडीगार्ड है।