डिजिटल डेस्क: आज मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ देश की 11वीं वंदे भारत ट्रेन की शुरुआत की, और यह वंदे भारत ट्रेन भोपाल से दिल्ली के बीच चलेगी। प्रधानमंत्री  भोपाल के रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाई है तथा यहां पर लोगों को संबोधित करते हुए सबसे पहले इंदौर में हुए हादसे पर दुख जताया और मृतकों के परिजनों और घायलों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की।

उन्होंने आगे भाषण में कहा है कि रामनवमी पर इंदौर में जो हादसा हुआ है वह बहुत दुखद है और उन्होंने घायलों के जल्दी स्वस्थ्य होने की कामना भी की है तथा भाषण में प्रधानमंत्री  ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा है और कहा कि कुछ लोगों ने सुपारी दे रखी है कि वह मोदी की छवि को खराब करके ही रहेंगे और ऐसे लोग देश के अंदर भी हैं और बाहर भी हैं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि जब यह कार्यक्रम 1 अप्रैल को रखा जा रहा था तो उन्होंने कहा था कि अब कांग्रेस के नेता कहेंगे कि मोदी 1 तारीख को अप्रैल फूल बनाएंगे।प्रधानमंत्री  ने आगे बताया कि इस ट्रेन के चलने से मध्यप्रदेश में रहने वाले लोगों के लिए बहुत लाभ होगा और व्यापारियों से लेकर छात्रों तक के लिए दिल्ली तक पहुंच और भी आसान होगी।

विकास का प्रतीक  हैं वंदे भारत: 

भोपाल में वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाने के बाद प्रधानमंत्री  कहा कि यह ट्रेन भारत के विकास का प्रतीक है,और  इस दौरान ट्रेन के अंदर बैठे लोगों से भी मुलाकात की है तथा यहां पर कुछ छात्र भी बैठे थे जिनसे प्रधानमंत्री ने मुलाकात की और उन्होंने कहा कि पहले रेलवे में सफाई पर ध्यान नहीं दिया जाता था, लोग इतने तंग आ चुके थे कि उन्होंने शिकायत करना ही बंद कर दिया था,लेकिन अब ऐसा नहीं है और इस व्यवस्था का सबसे ज्यादा लाभ महिलाओं को मिला है।

पहले की सरकारों ने नहीं दिया ध्यान: 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगे कहा कि पहले की सरकारों ने ध्यान नहीं दिया नहीं तो रेवले का विकास और बेहतर तरीके से हो सकता था तथा अपने भाषण में भारतीय रेल को सामान्य परिवारों की रेल बताया है। उन्होंने कहा कि रेल पहले से कहीं ज्यादा सुरक्षित हुई है, पहले एक्सिडेंट की खबरें आती थीं लेकिन अब ऐसा नहीं है और  इसके लिए मेड इन इंडिया का कवच बनाया जा रहा है।