डिजिटल डेस्क: आज  दिल्ली के विज्ञान भवन में  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सीबीआई के स्थापना दिवस के डायमंड जुबली समारोह का उद्घाटन किया और इस दौरान  प्रधानमंत्री  ने कहा कि सीबीआई के नाम बहुत सारी उपलब्धियां दर्ज हैं। सीबीआई न्याय के ब्रांड के रूप में अपनी पहचान बनाई है तथा अब कहीं कुछ होता है तो सबकी जुबान पर सीबीआई जांच का नाम रहता है,ये अपने आप में बहुत बड़ी उपलब्धि है।  प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि सीबीआई किसी भी भ्रष्ट को न बख्शे, चाहे वह कोई ताकतवर इंसान ही क्यों न हो। 

आगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि लोग आज सीबीआई जांच के लिए आंदोलन करते हैं तथाआज भी मांग उठती है कि फलाने केस की जांच सीबीआई से करानी चाहिए।  देश में भ्रष्टाचार खत्म करने में सीबीआई की सबसे बड़ी भूमिका हैं और उन्होंने कहा कि साल 2014 के बाद सरकार ने काले धन को लेकर, भ्रष्टाचार के खिलाफ एक मिशन शुरू कर दिया हैं।

सामान्य अपराध नहीं भ्रष्टाचार-प्रधानमंत्री मोदी

भ्रष्टाचार को लोकतंत्र की राह में बड़ा रोड़ा बताते हुए प्रधानमंत्री   ने कहा कि सीबीआई की जिम्मेदारी देश को भ्रष्टाचार से मुक्त करने की है,और भ्रष्टाचार सामान्य अपराध नहीं होता तथा इसकी वजह से गरीब से उसका हक छिन जाता हैऔर भ्रष्टाचार अपराधों को जन्म देता है,यह के रास्ते में सबसे बड़ा रोड़ा बनता है।

उन्होंने आगे कहा कि भ्रष्टाचार की वजह से युवाओं को उचित अवसर नहीं मिल पाते,तथा भ्रष्टाचार प्रतिभा का सबसे बड़ा दुश्मन है और यहीं से भाई-भतीजावाद, परिवारवाद को बल मिलता है। 

प्रधानमंत्री ने डाक टिकट और सिक्का जारी किया

कार्यक्रम में  प्रधानमंत्री ने एक डाक टिकट और एक स्मृति सिक्का भी जारी किया और साथ ही उन्होंने सीबीआई का ट्विटर पेज भी लॉन्च किया।पीएमओ ने बताया है कि पीएम मोदी नेसमारोह में सीबीआई अधिकारियों को मेडल देकर सम्मानित किया और ये अधिकारी वह हैं, जिनको विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक के लिए चुना गया है,तथा इनमें वह अधिकारी भी शामिल हैं, जिन्हें सीबीआई के सर्वश्रेष्ठ जांच अधिकारी का गोल्ड मेडल दिए जाने का ऐलान हुआ था।