डिजिटल डेस्क: भले ट्विटर से डॉगेकॉइन का कुत्ते की जगह दोबारा से चिड़िया ने ले ली हो, लेकिन यह  फैसला  एलन मस्क को  काफी भारी पड़ा। 3 अप्रैल को उन्होंने से डिसिजन लिया था और उस दिन एलन मस्क की नेटवर्थ से 75 हजार करोड़ रुपये साफ हो गए थे और  उसके बाद से एलन मस्क को नुकसान ही हुआ है। डॉगेकॉइन के कुत्ते की वजह से 4 दिन में एलन मस्क के 1.30 लाख करोड़ रुपये डूब चुके हैं।

डॉगेकॉइन ने मस्क के डुबा दिए 1.30 लाख करोड़ रुपये:

एलन मस्क डॉगेकॉइन को हमेशा सपोर्ट किया है और जब-जब डॉगेकॉइन को सपोर्ट करते हुए कोई ट्वीट किया है, तो इस क्रिप्टोकरेंसी की किस्मत चमकी ही है।पर इस बार एलन मस्क ने ​डॉगेकॉइन को ट्विटर के लोगो में कुत्ते का यूज कर पूरी दुनिया में फेमस बना दिया, लेकिन इसका एलन मस्क को फायदा ना होकर नुकसान हुआ है। 

3 अप्रैल से 6 अप्रैल तक एलन मस्क के 16 बिलियन डॉलर डूब चुका हैं और 3 अप्रैल को एलन मस्क को 9 बिलियन डॉलर से ज्यादा का नुकसान हुआ, उसके बाद से अब तक 7 बिलियन डॉलर का नुकसान हुआ है।  इस नुकसान इंडियन करेंसी में देखें तो 1.30 लाख करोड़ देखने को मिलेगा। 

इस साल 25 फीसदी का हुआ इजाफा:

एलन मस्क को  वैसे 6 अप्रैल को 298 मिलियन डॉलर का मामूली नुकसान हुआ है,जिसकी वजह से 171 बिलियन डॉलर हो चुका है. वैसे इस साल उनकी नेटवर्थ में 25 फीसदी का इजाफा देखने को मिला है और इसका मतलब है कि साल 2023 में उनकी नेटवर्थ में 34.5 बिलियन डॉलर का इजाफा हुआ है और  मौजूदा समय में वो दुनिया के दूसरे सबसे अमीर कारोबारी हैं।