डिजिटल डेस्क: सासाराम और नालंदा में हुई हिंसा को लेकर एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी का बड़ा बयान सामने आया है,उन्होंने आरोप लगते हुए कहा कि इसमें केवल मुसलमान और लड़को औ बच्चों को गिरफ्तार किया जा रहा है। इसी के साथ उन्होंने बिहार मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री पर भी निशाना साधा है और कहा की एक तरफ जहां पुलिस हिन्दुत्ववादियों को जेल भेजने के मुसलमान लड़को और बच्चों को गिरफ्तार कर रही है तो वहीं बिहार के ‘सेक्यूलर’ सीएम और डिप्टी सीएम को फैंसी ड्रेस से फुर्सत ही नहीं।

वहीं दूसरी ओर बिहार में रामनवमी के बाद से भड़की हिंसा से माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है तथा हाल ही में खबर आई थी कि नालंदा के बिहारशरीफ में हुए दंगो की साजिश पहले ही रची जा चुकी थी।दावा किया जा रहा है कि रामनवमी से पहले एक वाट्सऐप ग्रुप बनाया गया था जिसमें 457 लोग शामिल थे और  इसी ग्रुप में राम नवमी को लेकर साजिश रची जा रही थी। अपर पुलिस महानिदेशक  जितेंद्र सिंह गवार ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया था कि फर्जी वीडियो के जरिए दूसरे समुदाय के लोगों को भी भड़काया गया था।

वहीं नालंदा और सासाराम में हुई हिंसा को लेकर अब तक 200 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है और  इसके अलावा बजरंग दल के संयोजक कुंदन कुमार ने भी सोशल मीडिया मास्टरमाइंड के तौर पर सरेंडर कर दिया और उनके साथ 4 और आरोपियों ने भी सरेंडर कर दिया था।