डिब्रूगढ़ : गृहमंत्री अमित शाह के सफल नेतृत्व में भाजपा को मजबूत मार्ग दर्शन और पथप्रदर्शन मिला है। भारत के कोने-कोने में भाजपा को शक्तिशाली बनाने के पीछे शाह की मेहनत है। राज्यभर में मंडल कार्यालय और जिला कार्यालय के जरिए भाजपा को मजबूती प्रदान करने में उनकी अहम भूमिका है। उक्त बातें आज असम के पूर्व मुख्यमंत्री व वर्तमान केंद्रीय बंदरगाह आयुष विभाग के मंत्री सर्वानन्द सोनोवाल ने मानकोट्टा खेल मैदान में कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुए कही।
इस दौरान सोनोवाल ने कहा कि इस कार्यालय के उद्घाटन से भाजपा को इस क्षेत्र में और विस्तार मिलेगा। उंन्होने इस अवसर पर गृहमंत्री शाह के अध्यक्ष काल के ब्यौरे को गिनाते हुए कहा कि उनके निर्देश पर भाजपा कार्यालय की संख्या बढ़ाई गई। उन्होंने डिब्रूगढ़ में मांडलिक कार्यालय की आधारशिला रखने को एक यादगार पल बताया। सोनोवाल ने कहा कि हमें आत्मनिर्भरशील भारत के निर्माण में मिलकर काम करने की आवश्यकता है। डिब्रूगढ़ के मांडलिक कार्यालय के निर्माण होने के बाद सभीजनों को एकजुट होकर कामकाज करने में मदद मिलेगी।