डिब्रूगढ़ : भारत के इतिहास में पहली बार किसी केंद्रीय गृहमंत्री ने दुर्गम सीमा अंचल में ठहरकर रात गुजारी। कारण कि निडरता का दूसरा नाम अमित शाह है। यह साहस की बात है कि गृह मंत्री दुर्गम सीमा अंचल में वहां  रात में ठहरे। ऐसा कहना है असंम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत विश्वशर्मा का। उन्होंने उपरोक्त आशय की बातें आज मंगलवार को  भारत-चीन सीमा पर गृहमंत्री अमित शाह के दौरे के बाद डिब्रूगढ़  कार्यक्रम में आयोजित एक कार्यक्रम में कही।

आज डिब्रूगढ़ में भाजपा के मांडलिक कार्यालय भवन की आधारशिला कार्यक्रम में डॉ. शर्मा ने कहा कि अमित शाह ने भारत सीमा की निगरानी व सुरक्षा के प्रति  ठोस निर्णयों में किसी तरह की कमी नहीं रखी है। डॉ. शर्मा ने उनके कार्यों की खूब सराहना की। हिमंत ने कहा कि असम सरकार राज्य के विकास में किसी भी तरह की  कोई कमी नहीं रहने देगी।