डिजिटल डेस्क: साल 2023 सियासत के मिजाज से काफी गर्म होने वाला है,क्योंकि इस साल नौ राज्यों में विधानसभा चुनाव है और अगले साल यानी 2024 को लोकसभा चुनाव है तथा इसलिए ये भी ज्यादा अहम हो जाता है क्योंकि कर्नाटक में 10 मई को चुनाव होने वाले हैं। इसके बाद राजस्थान में भी इसी साल के अंत में चुनाव होंगे और राजस्थान में सियासी भूचाल है। अब इसी बीच प्रधानमंत्री मोदी ने आज दिल्ली-जयपुर वंदे भारत को हरी झंडी दिखा दिया है।
प्रधानमंत्री मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए इस कार्यक्रम में शामिल हुए और राजस्थान में चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस के भीतर फिर कोहराम मचा हुआ है, राज्य के उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट अपनी सरकार के खिलाफ धरने पर बैठ गये।
राजस्थान को मिली पहली वंदे भारत:
राजस्थान में चलने वाली यह पहली वंदे भारत एक्सप्रेस है,इससे हजारों लोगों को फायदा मिलेगा और दिल्ली से जयपुर की यात्रा करने वालों की बड़ी तादाद है।टूरिस्ट प्लेस होने के कारण लोग राजस्थान टूर पर निकलते हैं और ऐसे में वंदे भारत एक्सप्रेस दिल्ली कैंट से चलकर जयपुर पहुंचेगी और कल यानी 13 अप्रैल से ट्रेन चलनी शुरू हो जाएगी।वंदे भारत कैंट से छूटकर गुरुग्राम, अलवर में स्टॉपेज लेगी,और दिल्ली कैंट से अजमेर तक पहुंचने में आपको सिर्फ पांच घंटे 15 मिनट का वक्त लगेगा,पहले ये सात से आठ घंटे का सफर होता था।
शताब्दी से भी पहले पहुंचा देगी जयपुर:
अगर आप शताब्दी एक्सप्रेस से तुलना करे तो इसी रूट पर शताब्दी 6 घंटे 15 मिनट का समय लेती है, मगर वंदे भारत इससे एक घंटा कम समय में आपको पहुंचाएगी। अजमेर-दिल्ली कैंट वंदे भारत एक्सप्रेस OHE एरिया पर चलने वाली दुनिया की पहली सेमी-हाई-स्पीड ट्रेन होगी और इससे राजस्थान के पर्यटन को और फायदा होगा तथा लोग यहां के फेमस टूरिस्ट प्लेस तक पहुंच सकते हैं। अगर कोई दिल्ली से जयपुर जाकर लौटना भी चाहेगा तो वो लौट भी सकता है,इससे पहले पीएम मोदी ने चेन्नई-कोयंबटूर वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई थी ।