डिजिटल डेस्क : जम्मू कश्मीर के पुंछ में हुए हमले में दो आतंकी दल के 7 आतंकवादी शामिल है,जिसमें 5 आर्मी के जवान शहीद हो गए। बताया जा रहा है कि ये सातों आतंकवादी पाकिस्तानी राष्ट्रवादी समूहों के हैं।
खुफिया सूत्रों ने कहा कि गुरुवार को जवानों के वाहन पर हमला करने आतंकवादियों ने जैश-ए-मोहम्मद और लश्कर-ए-तैयबा की मदद से जम्मू-कश्मीर के राजौरी में सक्रिय कार्यकर्ताओं की मदद से ऐसा किया है।