कोकराझाड़ : कोकराझाड़ जिले में सोमवार को सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में कामतापुर लिबरेशन ऑर्गनाइजेशन (केएलओ) के दो उग्रवादी मारे गए, जबकि चार अन्य को गिरफ्तार कर लिया गया। अभियान में उग्रवादी संगठन केएलओ (केएन) के दो शिविर भी नष्ट कर दिए गए। पुलिस को एक गुप्त सूचना मिली थी कि चक्रशिला के आसपास कुछ केएलओ आतंकियों को देखा गया है तो पुलिस ने उक्त सूचना के आधार पर आज एक अभियान चलाकर केएलओ के शिविर को लक्ष्य बनाकर आगे बढ़ने लगी तो इसकी भनक आतंकियों को लग गई तो आतंकी पुलिस पर गोलियां चलाते हुए भागने की कोशिश की तो पुलिस ने भी जबाबी कारवाई की जिसमें केएलओ के दो आतंकी ढेर हो गएऔर भागते हुए चार आतंकियों को पुलिस ने पकड़ लिया। मारे गये आतंकियों की पहचान अभिजीत डेका और निप्पू राय के रुप में की गई है।

गिरफ्तार किए गये आतंकियों में अमल ज्योति विश्वास (24),रनंजय लसकर(27),गणेश विश्वास(23) उदालगुडी, प्रानजित राय (26)चिरांग जिले रहनेवाला बताया गया है।इन आतंकियों के पास से दो पिस्तौल व कुछ कारतूस बरामद हुआ है।इसके अलावा खाने पिने का सामान भी बरामद हुआ है। एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि असम पुलिस और सीआरपीएफ की एक संयुक्त टीम ने चक्रशिला पहाड़ी और आसपास के जंगलों में केएलओ (केएन) कैडरों की आवाजाही और प्रशिक्षण शिविर की जानकारी के आधार पर सुबह चार बजे तलाशी अभियान शुरू किया। असम पुलिस के प्रवक्ता प्रशांत कुमार भुइयां ने कहा कि नष्ट किए गए शिविरों से बड़ी मात्रा में आईईडी सामग्री, विस्फोटक, तार और साजो-सामान जब्त किए गए। दोपहर करीब साढ़े 12 बजे ऑपरेशन टीम ने कुछ दूर जंगल में कुछ कैडरों को घूमते देखा। उन्होंने कहा कि उन्हें रुकने के लिए कहा गया, लेकिन उन्होंने सुरक्षाकर्मियों पर गोली चला दी।

आत्मरक्षा में ऑपरेशन टीम ने नियंत्रित तरीके से जवाबी कार्रवाई की। उन्होंने बताया कि गोलीबारी बंद होने के बाद इलाके की तलाशी ली गई और दो घायल व्यक्ति मिले, जिनके पास दो पिस्तौल पड़ी थीं। उन्होंने कहा कि उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनकी पहचान उदालगुड़ी जिले के अभिजीत डेका और बंगाईगांव के निपुण रे के रूप में हुई है। प्रवक्ता ने यह भी कहा कि अभियान में संगठन के चार कैडरों को पकड़ा गया, जिनमें से तीन उदलगुड़ी जिले के और एक असम के चिरांग जिले से थे।