डिजिटल डेस्क: भारत और चीन के बीच साल 2020 में जून में गलवान घाटी में हुए हिंसक झड़प में शहीद हुए दीपक सिंह की पत्नी रेखा सिंह आज शानिवार भारतीय सेना में शामिल हो गईं, रेखा सिंह ने चेन्नई में ऑफिसर्स ट्रेनिंग एकेडमी से पास आउट किया है और  रेखा परेड में शामिल होने वाली 40 महिला में से एक हैं। उनकी ट्रेनिंग पूरी होने के बाद उन्हें भारतीय सेना में शामिल किया गया है।

पति दीपक सिंह के शहीद होने के बाद रेखा ने प्रण लिया था और वो सेना में शामिल होकर देश की सेवा करेगी तथा इसी वजह से उन्होंने सरकारी टीचर की नौकरी छोड़कर सेना में शामिल हो गई।

रेखा सिंह के पति दीपक ने गलवान संघर्ष के दौरान शहीद हो गए थे और  रेखा सिंह ने कहा कि पति दीपक के शहीद होने के बाद मैंने इंडियन आर्मी में शामिल होने का निर्णय लिया और फिर इसके लिए ट्रेनिंग ली।

सेना में शामिल होकर प्राउड फील कर रही हूं:

उन्होंने कहा कि आज मेरी ट्रेनिंग कंपलीट हो गई है, और मैं काफी प्राउड फील कर रही हूं,क्योकि मैं लेफ्टिनेंट बन गई हूं। रेखा ने सभी महिलाओं से कहना चाहूंगी वो खुद पर विश्वास करें और जो वो करना चाहती हैं वो करें। साल पहले जून 2020 में गलवान घाटी में इंडियन आर्मी और चीनी सेना के बीच झंडप हुई थी और  इस झड़प में 20 भारतीय सैनिक शहीद हो गए थे तथा जिनमें दीपक सिंह भी शामिल थे।

जब नायक दीपक शहीद हुए थे, उस समय में रेखा और दीपक की शादी को महज 15 महीने हुए थे और  उन्होंने अपनी पति को सेना में शामिल होने के लिए प्रेरित किया था। पति के शहीद होने के बाद रेखा ने कठिन ट्रेनिंग के बाद सेना में शामिल हो गई।