गंगटोक : सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग (गोले) ने राज्य में मजदूरों के लिए कई योजनाओं और सुविधाओं की घोषणा की है। गोले ने कल रंगपो के कुमरेक के गुलमोहर पार्क में राज्य श्रम विभाग द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय अंतर्राष्ट्रीय श्रम दिवस समारोह में भाग लेने के दौरान यह घोषणा की। गोले ने राज्य के विस्तार और विकास के लिए कार्यबल की प्रतिबद्धता के लिए प्रशंसा की और सिक्किम के श्रमिकों द्वारा किए गए योगदान की सराहना की।
सिक्किम के मुख्यमंत्री गोले ने की मजदूरों के लिए योजनाओं की शुरुआत
