नई दिल्ली: संकट में फंसी एयरलाइन गो फस्र्ट ने 15 मई तक टिकट बुकिंग रोकने की घोषणा की है। इसके अलावा एयरलाइन यात्रियों को टिकट का पैसा लौटाने या भविष्य में यात्रा के लिए उनके इस्तेमाल की अनुमति देने पर विचार कर रही है। नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

एयरलाइन द्वारा तीन मई से तीन दिन के लिए अपनी उड़ानें निलंबित करने के फैसले के बाद डीजीसीए ने गो फस्र्ट को कारण बताओ  नोटिस जारी किया था। नियामक ने बयान में कहा कि गो फस्र्ट ने 15 मई तक अपनी उड़ानों के लिए टिकट बुकिंग रोकने की सूचना है। एयरलाइन ने कहा है कि वह या तो यात्रियों को टिकट का पैसा लौटाएगी या उन्हें भविष्य की तारीख में उड़ान की अनुमति देगी।

गो फस्र्ट के जवाब के बाद डीजीसीए ने एयरलाइन से मौजूदा नियमनों के तहत निर्धारित समयसीमा में टिकट का पैसा लौटाने का निर्देश दिया है।