गुवाहाटीः मानव सेवा के लिए चिकित्सक  के रुप में कार्यरत गुवाहाटी के विशिष्ट चिकित्सक दंपत्ति की घिनौनी हरकत से राज्यवासी चिंतित हो गए हैं। सभ्य समाज को शर्मसार करने वाली इस घटना के मुख्य आरोपी डॉ वलीउर इस्लाम और डॉ संगीता दत्त हैं। उन्हें बच्चों को ‘सेक्स टॉयज’ के रूप में इस्तेमाल करने के संदेह में गिरफ्तार किया गया है। दोनों पीड़ित बच्चों को बचा लिया गया और रविवार को मेडिकल परीक्षण कराया गया। जीएमसीएच के डॉक्टरों की रिपोर्ट से खुलासा हुआ कि दोनों बच्चों का यौन उत्पीड़न किया  गया था।  उल्लेखनीय है कि प्रमुख आरोपी डॉ. संगीता दत्त को शनिवार रात खानापाड़ा में ग्रीनवुड रिजॉर्ट के पीछे पहाड़ी इलाके में स्थित एक आवास से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने संगीता दत्त को रविवार को अदालत में पेश किया और वहां से उन्हें पांच दिनों के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया गया। गिरफ्तार संगीता दत्त ने पूछताछ के दौरान 2019 में अवैध रूप से एक महिला से दो बच्चों को लेने की बात कबूल की।

पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि किस महिला ने दंपति ने जुड़वा  बच्चे दिए। इसमें कोई शक नहीं है कि दंपति ने चोरी के बच्चों को मानव तस्करी गिरोह से खरीदा होगा। इस सिलसिले में पुलिस आयुक्त का कहना है कि शुक्रवार की शाम पलटन बाजार थाना प्रभारी को एक शिकायत मिली कि आर्य अस्पताल के पास रोमा एन्क्लेव की छत पर तीन साल की बच्ची को एक खंभे से बांध दिया गया था। घटना पिछले 3-6 महीने से चल रही  थी। यह घटना रोम एन्क्लेव की चौथी मंजिल पर हुई। फ्लैट के मालिक डॉ. वलीउर इस्लाम और डॉ. संगीता दत्त हैं। उनके तीन बच्चे हैं सबसे बड़ी बेटी और सबसे छोटी दो में से एक बेटा और एक बेटी है। प्रारंभिक चिकित्सकीय जांच में पीड़िता के पूरे शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। शनिवार को जब जीएमसीएच में बच्ची की जांच कराई गई तो डॉक्टरों ने पुष्टि की कि बच्ची को गंभीर चोटें आई हैं, जिनमें जननांगों में चोट भी शामिल है। डॉक्टर की रिपोर्ट में कहा गया है कि लड़की का यौन शोषण किया गया था।

मेडिकल रिकॉर्ड मिलने के बाद मामले में पॉक्सो एक्ट की धाराएं लगाई गईं। इस मामले की जांच में गुवाहाटी पुलिस ने तुरंत डॉ. वलीउर इस्लाम को गिरफ्तार कर लिया और उन्हें पांच दिनों के लिए हिरासत में भेज दिया। पुलिस आयुक्त ने आगे कहा कि हमारी जांच-पड़ताल में सामने आया कि डॉक्टर दंपत्ति के घर काम करने वाली महिला लक्ष्मी रॉय भी इस घटना में शामिल है। पुलिस ने लक्ष्मी रॉय को भी गिरफ्तार कर लिया और उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया। जांच में तीसरी आरोपी के रूप में डॉ. संगीता दत्त की पहचान हुई। संगीता दत्त फरार थी, लेकिन उसे शनिवार रात खानापाड़ा से गिरफ्तार कर लिया गया। उसे आज कोर्ट में पेश कर पांच दिन के रिमांड पर लिया गया। इस घटना में तीन बच्चे हैं सबसे बड़ा बच्चा 11-12 साल का है और फिलहाल स्वस्थ्य माहौल में है।

अन्य दो बच्चों, संगीता दत्त और इस्लाम ने शुरू में अपने बच्चे होने का दावा किया, लेकिन जांच से पता चला कि वे दो बच्चों के जैविक माता-पिता नहीं हैं। डॉक्टर इस बात की जांच कर रहे हैं कि उन्हें बच्चे कहां और इन आरोपियों को निष्पक्ष सजा दिलाने के पूरे इंतजाम किए गए हैं। सबसे छोटी लड़की को फिलहाल एक अनाथालय में रखा जा रहा है और डॉक्टरों के दूसरे बेटे को भी बचाया जा रहा है और फिलहाल उसकी मेडिकल जांच चल रही है। उन्होंने बताया कि मामले की निगरानी पुलिस निदेशक जीपी सिंह और मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा हर समय कर रहे हैं।