गुवाहाटी: मुख्यमंत्री डॉ.हिमंत विश्वशर्मा ने शनिवार को कर्नाटक चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की करारी हार के बाद अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि यह पहले से ही ज्ञात था कि भाजपा कर्नाटक में अच्छे परिणाम नहीं लाएगी और उन्हें राज्य में चुनाव प्रचार के दौरान इसी तरह की प्रतिक्रिया मिली थी। कर्नाटक में भाजपा की हार कोई आश्चर्य की बात नहींहै।
मुख्यमंत्री हिमंत ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि राज्य में भाजपा की हार कोई आश्चर्य की बात नहीं है। पार्टी के नेतृत्व यह पहले से ही जानते थे कि इस बार भाजपा की स्थिति कर्नाटक में अच्छी नहीं थी। ऐसे में पार्टी का प्रयास था कि भाजपा को सम्मानजनक सीटें मिले।
उन्होंने कहा कि हमने चुनाव प्रचार पूरे दमखम के साथ किया और उन्हें राज्य में चुनाव प्रचार के दौरान इसी तरह की प्रतिक्रिया मिली थी, जिसके कारण इस परिणाम को लेकर सिर्फ मंथन किया जाएगा कि हमारी गलती कहां कहां हुई। मुख्यमंत्री शर्मा ने आशा जताते हुए कहा कि 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव में भाजपा पूरी तैयारी के साथ उतरेगी और परिणाम अच्छे आएंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा चुनाव प्रचार करने की वजह से इतनी सीटें आई हैं।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का प्रभाव देश की राजनीति में एक प्रमुख कारक बना हुआ है। यहां तक कि उन मामलों में भी जहां भाजपा राज्य में चुनाव हार जाती है। मुख्यमंत्री ने देश के चेहरे के रूप में पीएम मोदी की प्रशंसा की।