डिजिटल डेस्क: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज एक और वंदे भारत ट्रेन का किया  उद्धघाटन और  ये देश को दी जाने वाली 17वीं वंदे भारत ट्रेन है। प्रधानमंत्री मोदी ने पुरी हावड़ा रूट पर वंदे भारत ट्रेन का उद्घाटन किया है। इस तरह ओडिशा को उसकी पहली वंदे भारत ट्रेन मिल गई है, और प्रधानमंत्री  ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पुरी हावड़ा रूट के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई।

इस दौरन रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव भी पुरी रेलवे स्टेशन पर मौजूद रहे और  प्रधानमंत्री ने आज  दोपहर को वंदे भारत को हरी झंडी दिखाई तथा इसी के साथ पश्चिम बंगाल को उसकी दूसरी वंदे भारत ट्रेन मिल गई है। यहां पहली ट्रेन का उद्घाटन हावड़ा से न्यू जलपाईगुड़ी रूट के लिए हुआ था।

अब तक 15 राज्यों को मिल चुका है तोहफा: 

वंदे भारत ट्रेन को सेमी हाई स्पीड ट्रेन के रूप में जाना जाता है और  सरकार अब तक 15 राज्यों को इसका तोहफा दे चुकी है। इनमें गुजरात, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, पश्चिम बंगाल, कर्नाटक, उत्तर प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, राजस्थान, मध्य प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, तमिलनाडु, छत्तीसगढ़, राजस्थान और हरियाणा शामिल है, यानी वंदे भारत ट्रेन को इन राज्यों के शहरों के बीच शुरू किया जा चुका है।

6.30 घंटे में पूरा करेगी सफर:

ओडिशा के पुरी से जिस वंदे भारत ट्रेन का उद्घाटन किया गया वो हफ्ते में 6 दिन चलेगी और केवल गुरुवार के दिन बंद रहेगी और ये करीब 6.30 घंटे में पुरी से हावड़ा की यात्रा तय करेगी। 16 कोच वाली ये ट्रेन पुरी से हावड़ा के बीच 500 किलोमीटर कवर करेगी तथा दूसरी ट्रेनें लगभग 8-9 घंटे में ये सफर तय करती हैं।

क्या होगा किराया?

वंदे भारत ट्रेन 20 मई से संचानल शुरू कर देगी और ट्रेन में दो तहर के कोच हैं, पहला AC चेयर और दूसरा एग्जिक्यूटिव चेयर कार, AC चेयर की कीमत 1430 रुपए है और इसमें 328 रुपए केटरिंग के भी शामिल है। वहीं एग्जिक्यूटिव चेयर कार की कीमत 2615 रुपए है, तथा इसमें भी केटरिंग चार्ज 389 शामिल है।

इन रूटों पर भी होगा उद्घाटन:

रेलवे देश के कोने-कोने तक वंदे भारत एक्सप्रेस को पहुंचाना चाहता है और सरकार ने तीन सालों में 400 वंदे भारत ट्रेन शुरू करने की योजना बनाई है अब ऐसे में आने वाले समय में और भी कई रूटों पर वंदे भारत एक्सप्रेस का उद्घाटन होगा। इनमें मुंबई से गोवा, रांची से पटना, गुवाहाटी से न्यू जलपाईगुड़ी, दिल्ली से देहरादून शामिल है।