लखीमपुर : एसआई जोनमोनी राभा की रहस्यजनक मृत्यु की घटना के बाद से ही लखीमपुर के बंगालमरा इलाके में नकली नोट व सोने का व्यवसाय करने वाले गिरोह के इस मामले जुड़े होने के कई तथ्य सामने आ रहे हैं। इसी का एक ज्वलंत उदाहरण है कि भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की लखीमपुर जिला समिति के कोषाध्यक्ष अबू शहीद को भाजपा के उक्तपद से हटा दिया।
विशेष रूप से नकली नोट व सोने के व्यवसाय के साथ जुड़े होने के अपराध में लखीमपुर जिला कारागार में सजा काट चुके अबू शहीद को भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की जिला समिति में कोषाध्यक्ष पद प्रदान किया गया था। अवैध कारोबार के साथ जुड़े एक आरोपी को किस तरह भाजपा ने अपने दल में शामिल किया इसको लेकर दल के सदस्यों में असंतोष की स्थिति देखी जा रही है।
मालूम हो कि गत महीने एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान हसीना बेगम नामक महिला ने तथ्यों के साथ अबू शहीद को नकली सोने व नोटों के कारोबार के साथ जुड़े होने का खुलासा किया था। इसके बाद भी जिला भाजपा तथा जिला अल्पसंख्यक मोर्चा ने उसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की थी।