नगांव : आज सेबा की ओर से घोषित मैट्रिक परीक्षा परिणाम आने से छात्र-छात्राओं के बीच खुशी का माहौल बना रहा। रेनेसा उच्च विद्यालय की इशरत फारिहा शीर्ष दूसरे स्थान पर रहकर नगांव के साथ ही अपने विद्यालय का नाम रोशन किया। इशरत फारिहा जुरिया निवासी हिफजुर रहमान व हसीना जहांनखान की सुपुत्री हैं। उसने कुल 98.83 प्रतिशत के साथ कुल 593 अंक प्राप्त किए हैं।
फारिहा आगे विज्ञान से पढ़ाई कर चिकित्सक बनने की चाह रखती है। वह दिनभर में आठ घंटे से भी ज्यादा रोज पढ़ाई करती थीं। उसे पेंटिंग में काफी शौक है। वह अपन सफलता का श्रेय अपने माता-पिता के साथ ही विद्यालय के सभी शिक्षकों को दिया। फारिहा के पिता पेशे से विज्ञान शिक्षक हैं।