इटानगर : अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने बुधवार को कहा कि एक छोटा-सा लाल पांडा प्रदेश के तवांग में देखा गया, जो ‘इंटरनेशनल यूनियन फोर कंजर्वेशन ऑफ नेचर’ की संकटग्रस्त प्रजातियों की सूची में लुप्तप्राय के रूप में सूचीबद्ध है। संभवत: यह पहली बार है जब पूर्वोत्तर राज्य के सीमावर्ती जिले में लाल पांडा देखा गया है। मुख्यमंत्री खांडू ने लाल पांडा का एक वीडियो ट्विटर पर साझा करते हुए कहा कि प्यारा और छोटा-सा लाल पांडा तवांग में देखा गया। लाल पांडा ‘इंटरनेशनल यूनियन फोर कंजर्वेशन ऑफ नेचर’ की संकटग्रस्त प्रजातियों की सूची में लुप्तप्राय के रूप में सूचीबद्ध है।’’ उन्होंने कहा कि पेड़ों पर रहने वाला लाल पांडा अधिकतर पूर्वोत्तर के हिमालयी क्षेत्रों में पाया जाता है। आइए मिलकर इसे सरंक्षित करें। वे जैव विविधता की सुरक्षा और पारिस्थितिक तंत्र को बनाए रखने के लिए महत्वपूर्ण हैं।
अरुणाचल प्रदेश के तवांग में दिखा दुर्लभ लाल पांडा