डिगबोई में 5 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक की पहचान डिगबोई के काठगांव गाड़ा बस्ती निवासी पेट्रो मुड़ा के पुत्र सुनील मुड़ा (19) के रूप में की गई है। मिली जानकारी के अनुसार घर में किसी के न होने का फायदा उठाकर उक्त युवक ने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। बच्ची के माता-पिता और आसपास के लोगों ने युवक को रंगे हाथों पकड़ कर उसकी खूब धुलाई की और फिर उसे पुलिस के हवाले कर दिया।
डिगबोई में 5 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार