दिसपुर : दिसपुर भाजपा मंडल की ओर से छात्रों और किशोरियों के लिए राजेश अग्रवाल, उपाध्यक्ष और भाजपा दिसपुर मंडल के अध्यक्ष गगन शर्मा की देखरेख में समन्वय के साथ ‘द केरल स्टोरी’ फिल्म की मुफ्त स्क्रीनिंग का आयोजन किया गया। नारंगी और उसके आस-पास के क्षेत्रों के विभिन्न शिक्षा संस्थानों के छात्रों और गोल्ड सिनेमा, एलजी टावर, नारंगी में दिसपुर मंडल भाजपा महिला मोर्चा की सदस्यों के लिए भी लगभग 220 लोगों ने अपने शिक्षकों और संबंधित संस्थान के प्रधानाचार्यों के साथ फिल्म देखी। नारेंगी के स्थानीय समाजसेवी श्री अजय पोद्दार ने भाजपा दिसपुर मंडल के साथ मिलकर इस कार्यक्रम को प्रायोजित किया है। भाजपा दिसपुर मंडल के सचिव जितेन सैकिया ने बताया कि फिल्म के स्क्रीनिंग के आयोजन के लिए अजय पोद्दार व दिसपुर भाजपा मंडल की पहल की स्थानीय लोगों ने सराहना की है।