गोलाघाट : सोमवार की शाम प्राय: सात बजे नुमलीगढ़ शोधनागार लिमिटेड के हाइड्रोक्रेकर यूनिट में एक धमाकेदार विस्फोट हुआ और इसके बाद इस यूनिट में भयंकर आग की तेज लपटें आसमान की ओर उठती देखीं गईं। आवाज के साथ आसमान की ओर उठती तेज लपेटें देखी गई। यह धमाका इतना जोरदार था कि इसकी गूंज प्राय: दस से बारह किलोमीटर दूरी तक सुनी गई।  इस अग्निकांड में हुए नुकसान का आकलन नही किया जा सका है।

सूत्रों  से मिली जानकारी अनुसार शोधनागार में वार्षिक शट डाउन के दौरान शाम प्राय: 7.30 बजे जाने के बाद रिफाइनरी के हाइड्रोक्रेकर यूनिट में जोरदार धमाके  के साथ ही आसमान की ओर उठतीं आग की तेज लपटेंं देखी गईं। इसी बीच इस जोरदार धमाके के साथ आग की तेज लपटें देख रिफाइनरी में कार्यरत हजारों कर्मियों के बीच दहशत फैल गई। इस दौरान इस यूनिट और आस पास के कर्मियों ने वहां से भागकर अपनी जान बचाई, वहीं सामाचार लिखे जाने तक एनआरएल की अग्नि शमन दल की सभी टीमें तुरंत इस आग को काबू पाने के प्रयास में जुट गई, वहीं अब तक मिली जानकारी अनुसार यह आग रिफाइनरी की अन्य इकाई तक नही पहुंच पाई।

अब तक जान माल के नुकसान की आधिकारिक पुष्टि नही हो पाई है। इस यूनिट में आग लगने के कारणों का पता नहीं लग पाया है, वहीं दूसरी तरफ इस विस्फोटक अग्निकांड के बाद रिफाइनरी के आस पास के अंचलवासियों में दहशत का माहौल बना हुआ है। इस बीच एनआरएल के मानव संसाधन महाप्रबंधक डॉ काजल सैकिया ने एक संवाददाता सम्मेलन के जरिए सभी के सुरक्षित होने की जानकारी दी।