भुवनेश्वर : रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने रविवार को भुवनेश्वर में एक प्रेस कांफ्रेंस की। यहां उन्होंने बताया कि मेन लाइन पर मरम्मत का काम पूरा हो चुका है। विद्युतीकरण का काम अभी भी जारी है। रेलवे घायलों और मृतकों के परिजनों के संपर्क में है। रेलवे ने सिफारिश की है कि जांच सीबीआई से कराई जाएगी। सभी परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए आगे की जांच के लिए सीबीआई को सौंपा जाएग। ओडिशा रेल हादसे की सीबीआई जांच की सिफारिश रेलवे ने कर दी है। यह जानकारी रविवार को रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने भुवनेश्वर में एक प्रेस कांफ्रेंस के दौरान दी। उन्होंने बताया कि मेन लाइन पर मरम्मत का काम पूरा हो चुका है। विद्युतीकरण का काम अभी भी जारी है।
रेलवे घायल और मृतकों के परिजनों के संपर्क में है। रेलवे ने सिफारिश की है कि जांच सीबीआई से कराई जाए। सभी परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए आगे की जांच के लिए सीबीआई को सौंपा जाएगा। इसकी सिफारिश रेलवे बोर्ड की तरफ से किया जा रहा है। बता दें कि ओडिशा के बालासोर में जहां ट्रेन हादसा हुआ, वहां चौबीसों घंटे काम युद्धस्तर पर चल रहा है। रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव लगातार घटनास्थल पर मौजूद है। सैकड़ों रेलकर्मी, राहत बचाव दल के जवान, टेक्नीशियन्स से लेकर इंजीनियर्स तक दिन रात काम कर रहे हैं। हादसे के बाद घटनास्थल पर जो हालात थे, वो तेजी से बदलते जा रहे हैं। पटरी पर बिखरी बोगियां अब हटाकर किनारे की जा चुकी हैं। हादसे के बाद दोनों एक्सप्रेस ट्रेन और मालगाड़ी के बचे हुए डिब्बे भी पटरी से हटाए जा चुके हैं। बोगियों में फंसे लोगों को पहले ही निकाला जा चुका है और अब ट्रैक के रिस्टोरेशन का काम तेजी से चल रहा है।