गुवाहाटी : एसपी सिंगला कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड की ओर से बिहार में गंगा पर बनवाया जा रहा पुल रविवार की शाम पूरी तरह ढह गया। हादसा रविवार शाम बिहार के भागलपुर में हुआ एक साल पहले आए तूफान में भी पुल क्षतिग्रस्त हो गया था। पुल की कुल लागत 1,750 करोड़ रुपए आंकी गई थी। बिहार में एक पुल बनाते समय अप्रत्याशित आपदा का सामना किया।  एसपी सिंगला कंपनी के प्रति असम की भाजपा सरकार की विशेष सहानुभूति है।

गौरतलब है कि एसपी सिंगला कंपनी असम में तीन महत्वपूर्ण पुलों  का निर्माण कर रही है। इनमें एक गुवाहाटी-उत्तर गुवाहाटी को जोडऩे वाला है। दूसरा पुल योगीघोपा में नर नारायण पुल के समानांतर योगीघोपा-पंचरत्न को जोडऩे वाला और तीसरा पुल माजुली में चेलेकघाट और बिहपुरिया में धूलागुड़ी घाट को जोडऩे वाला है। इसके अलावा असम की भाजपा सरकार ने ब्रह्मपुत्र पर बनने वाला पलाशबाड़ी-सुआलकुची संयोगी पुल निर्माण की जिम्मेदारी भी इसी कंपनी को सौंपने का फैसला किया है।

एसपी सिंगला कंपनी ब्रह्मपुत्र पर निर्माणाधीन उत्तर गुवाहाटी संयोगी 2,608.68 करोड़ रुपए की लागत से निर्माण होने वाले पुल का निर्माण कर रहा है। यह पुल असम का पहला छह लेन का पुल होगा और इसकी कुल लंबाई 160 किलोमीटर होगी। 2019 के अगस्त में एसपी सिंगला कंपनी को इस पुल का ठेका दिया गया था। यही कंपनी मौजूदा नर नारायण पुल के पास ब्रह्मपुत्र पर एक और दो लेन का पुल बना रही है। 746.76 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाला यह पुल 2.3 किमी लंबा है।