गुवाहाटी : असम उच्चतर माध्यमिक शिक्षा परिषद (एएचएसईसी) के सचिव पुलक पाटगिरी ने आज मंगलवार को एचएस परीक्षा-2023 के साइंस संकाय के परिणामों की घोषणा कर दी। इस परीक्षा में 84.96 प्रतिशत परीक्षार्थी सफल रहे, जबकि 2022 की परीक्षा में साइंस संकाय का सफलता प्रतिशत 92.19 प्रतिशत था,जबकि 2021 में 99.06 प्रतिशत परीक्षा सफल हुए। इतना ही नहीं, बल्कि पिछले दस सालों में इस बार का सफलता प्रतिशत सबसे कम है। आंकड़े बताते हैं कि साइंस स्ट्रीम मे 2014 में 85.31 प्रतिशत, 2015 में 86.76 प्रतिशत, 2016 में 90.96 प्रतिशत, 2017 में 86.24 प्रतिशत 2018 में 85.74 प्रतिशत, 2019 में 86.59 प्रतिशत, 2020 में 88.06 प्रतिशत, 2021 में 99.06 प्रतिशत, 2022 में 92.19 प्रतिशत और इस बार 2023 में 84.96 प्रतिशत परीक्षार्थी सफल हुए हैं, जो पिछले दस सालों में सबसे कम पास प्रतिशत है।
साइंस स्ट्रीम में इस बार निखलेश दत्त कुल पांच सौ अंक में 484 अंक लाकर स्टेट टॉपर बनने में सफल रहे, जबकि 482 अंक तीन परीक्षाॢथयों ने प्राप्त किया और वे सेकेंड स्टेट टॉपर बने और ये तीन नगांव स्थित रामानुजन सीनियर सेकेंडरी स्कूल के छात्र हैं, उनमें अरिजीत राय,विश्वज्योति दास और ऋषव उपाध्याय शामिल हैं। दूसरी ओर रामानुजम कालेज की प्रथाना प्रियम सैकिया 479 अंक प्राप्त कर तीसरे स्थान पर रहीं। उल्लेखनीय है कि टेन टॉप में कुल 16 परीक्षाॢथयों को जगह मिली। यदि जिलेवार देखा जाए तो इस परीक्षा में बक्सा जिले का सफलता प्रतिशत 95.69 प्रतिशत रहा,जबकि शिवसागर 94.80 प्रतिशत सफलता के साथ राज्यभर में दूसरे स्थान और 94.61 प्रतिशत सफलता के साथ नलबाड़ी तीसरे स्थान पर रहा।