गुवाहाटी : राज्य सरकार के गृह विभाग ने एक निर्देश जारी कर असम पुलिस में शीर्ष स्तर पर फेर-बदल किया है। गृह सचिव देव प्रसाद मिश्र   के  निर्देश पर  सीआईडी के एडीजीपी एवाईवी कृष्ण को एसटीएफ के एडीजीपी पद से मुक्त कर दिया गया है। एडीजीपी एवाईवी कृष्ण पहले की तरह सीआईडी और बीआईईए को नियमित सेवाएं देते रहेंगे। एसटीएफ के आईजीपी अखिलेश कुमार सिंह को उलुबाड़ी में टी एंड एपी के  आईजीपी के रूप में स्थानांतरित किया गया है।

बंगाईगांव पश्चिम मंडल के आईजीपी दिलीप कुमार दे को एसटीएफ गुवाहाटी के आईजीपी के रूप में स्थानांतरित किया गया है। हालांकि, दिलीप कुमार देे अगली सूचना तक बंगाईगांव पश्चिम मंडल के आईजीपी के रूप में  अपना काम जारी रखेंगे। राज्य की कानून व्यवस्था, एसटीएफ और दक्षिणी मंडल के आईजीपी प्रशांत कुमार भुइयां को गुवाहाटी एसटीएफ के आईजीपी के रूप में अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है। हालांकि, प्रशांत कुमार भुइयां अगली सूचना तक कानून और व्यवस्था और दक्षिण मंडल के आईजीपी के रूप में काम करना जारी रखेंगे।