डिजिटल डेस्क: जेम्स कैमरून की हिट सीरीज ‘अवतार’ का फैंस बेसब्री से इंतजार करते हैं और इस सीरीज की 2 फिल्में अवतार और अवतार 2 आ चुकी हैं। फ्रेंचाइजी की कुल पांच फिल्में आनी हैं, जिसमें से तीन के रिलीज की प्लानिंग हो चुकी है, हालांकि इन तीनों फिल्मों की रिलीज डेट आगे बढ़ा दी गई है। यही नहीं ‘स्टार वॉर्स’ और लाइव-एक्शन फिल्म मोआना की रिलीज डेट भी आगे बढ़ा दी गई है।

अवतार 3 की रिलीज डेट पूरे एक साल आगे बढ़ दी गई है तथा पहले ये फिल्म 2024 में रिलीज होनी थी, लेकिन अब अवतार 3 को 19 दिसम्बर 2025 को रिलीज किया जाएगा। ये फिल्म ‘अवतार- द वे ऑफ वाटर’ की फॉलोअप होगी।

अवतार 5 के लिए करना होगा 2031 तक इंतजार:

नए कैलेंडर के हिसाब से अवतार 4, तीसरे पार्ट की रिलीज के 4 साल बाद यानि 21 दिसम्बर 2029 को रिलीज होगी, जबकि पहले ये अवतार 4 साल 2026 में रिलीज होनी थी,वहीं अवतार की आखिरी सीरीज के लिए 8 साल का इंतजार करना होगा। ये सीरीज पहले 2028 में आने वाली थी, लेकिन अब ये 19 दिसम्बर 2031 में रिलीज की जाएगी।

सबसे लंबी चलने वाली फ्रेंचाइजी बन जाएगी अवतार:

इस तरह अवतार अब तक की सबसे लंबी चलने वाली फ्रेंचाइजी फिल्म बन जाएगी और  अवतार का पहला पार्ट 2009 में रिलीज किया गया था। जबकि दूसरा पार्ट दिसंबर 2022 में रिलीज हुआ था और इसका पांचवां पार्ट 22 साल बाद आएगा तथा जिसे देखना काफी मजेदार होगा।

इन हॉलीवुड फिल्मों की रिलीज डेट भी बढ़ी आगे:

सिर्फ अवतार ही नहीं बल्कि डिज्नी ने कई दूसरी फिल्मों की रिलीज डेट भी बदल दी है तथा इसमें लाइव-एक्शन फिल्म मोआना शामिल है। इस फिल्म को 27 जून, 2025 को रिलीज किया जाएगा। वहीं डेडपूल के डेट भी खिसका दी गई है, और स्टार वार्स अब 18 दिसम्बर 2026 को रिलीज होगी। वहीं एवेंजर्स- द कांग डायनास्टी पहले मई 2025 में रिलीज होनी थी जो अब मई 2026 में आएगी, इसके अलावा एवेंजर्स- सीक्रेट वार्स 2026 से मई, 2027 तक खिसका दी गई है।