आपने आजतक पानी के अलावा आसमान से ओले और कई बार तेजाब की बारिश  के बारे में सुना होगा, लेकिन क्या कभी आसमान से मछलियों की बारिश के बारे में सुना है। दरअसल, मछलियों की बारिश होने वाले देश का नाम है होंडूरास। मैक्सिको के पास बसा ये देश कई दशकों के एक अद्भुत घटना का गवाह बन रहा है। यहां पिछले 100 साल से मछलियों की बारिश की घटना हो रही है। यहां कभी-कभी साल में एक बार तो कभी दो बार भी मछलियों की बारिश होती है। बता दें कि ये अद्भुत घटना बसंत ऋतु के अंत में या गर्मियों की शुरुआत में होती है। होंडूरास अटलांटिक महासागर से केवल 200 किलोमीटर दूर है। वैज्ञानिक का कहना है कि अटलांटिक महासागर की वजह से ही यहां मछलियों की बारिश होती है। लेकिन यहां के निवासी मछलियों की बारिश को भगवान का करिश्मा बताते हैं। बताया जाता है कि यहां मछलियों की बारिश होने से पहले मूसलधार बारिश होती है। इस दौरान इतनी तेज बिजली कड़कती है कि कोई भी घर से बाहर जाने की हिम्मत नहीं करता है। जब बारिश रूक जाती है और मौसम साफ हो जाता है तो लोग अपने-अपने घरों से बाल्टी और टोकरी लेकर निकलते हैं और सड़कों पर पड़ी मछलियों को उठाकर ले जाते हैं। इस दौरान लोगों को बिना किसी मेहनत के सीफूड खाने का मौका मिलता है।