गुवाहाटी : सोशल मीडिया में राजनीतिक मुद्दों के खिलाफ जमकर अपना बयान रखकर वायरल होने वाली विवादास्पद असमिया लेखिका शिखा शर्मा को आज शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार हाल में ग्वालपाड़ा में भाजपा नेता जुनाली नाथ के हत्याकांड को लेकर शिखा शर्मा ने सोशल मीडिया में विवादास्पद टिप्पणी की थी। इसी को लेकर लक्की गोगोई के साथ ही अन्य एक महिला ने नगर के असम महिला आयोग में एक मामला दर्ज कराया था। दर्ज मामले के तहत आयोग ने डीजीपी को इसकी जानकारी दी, जिसके बाद दिसपुर पुलिस ने 1047/2023 पंजीकृृत एक मामला दर्ज कर आज शुक्रवार को शिखा शर्मा को गिरफ्तार कर लिया। शिखा शर्मा के खिलाफ भारतीय दंड विधि (आईपीसी) की धारा 500/ 509/ 539/ 295 के तहत कार्रवाई शुरू की गई है। वहीं गिरफ्तारी के बाद शिखा को सीजेएम कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजने का निर्देश दिया।
असमिया लेखिका शिखा शर्मा को दिसपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार
