नगांव : प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय राइडंगिया केंद्र की ओर से आज वृक्षारोपण का कार्यक्रम किया गया। रायडंगिया रास्ते के बगल में रिमझिम बारिश के बीच आयोजित इस पौधारोपण कार्यक्रम में नगांव ब्रह्मकुमारी सेंटर की मुख्य संचालिका सरिता बहन, बीके की अन्य बहनें, समाजसेवी ब्रजेन काकती,  युगव्रत शर्मा व स्थानीय लोगों ने भाग लिया। इस कार्यक्रम का मुख्य स्लोगन कल्प -तरु, एक मानव, एक वृक्ष और एक धरा था। इस कार्यक्रम की स्थानीय लोगों ने भी प्रशंसा की।

उल्लेखनीय है कि ब्रह्मकुमारी एक आध्यात्मिक केंद्र है जहां मन, बुद्धि और संकल्प के द्वारा ध्यान, योग, साधना से परमपिता परमेश्वर को जानने-पहचानने का मार्ग बताया जाता है। स्थानीय लोगों ने कहा कि पर्यावरण की रक्षा ही जीवन रक्षा के समान है। उल्लेखनीय है कि पर्यावरण पर बढ़ते खतरे के बीच आज पूरे विश्व के वैज्ञानिक चिंतित हैं। पर्यावरण की रक्षा का दायित्व हर नागरिक का है, क्योंकि एक पेड़ काटने का मतलब है एक मानव की हत्या। ये पेड़ पूरे जीवन हमें ऑक्सीजन प्रदान करते हैं। आज पूरा देश पर्यावरण के महत्व को समझ रहा है और इसे सुदृढ़ करने में लगा हुआ है ताकि मानव का जीवन बचाया जा सके।