गुवाहाटी : चुनाव आयोग ने मंगलवार को नई दिल्ली में असम परिसीमन मसौदा दस्तावेज को जारी कर दिया। इस दस्तावेज के मुताबिक गुवाहाटी संसदीय सीट के कई विधानसभाई क्षेत्रों के नाम बदल गए हैं। साथ ही कामरुप (मेट्रो) जिले में डिमोरिया विधानसभा क्षेत्र के नाम से एक नए विधानसभा क्षेत्र के गठन का प्रस्ताव पेश किया है। इस प्रस्ताव के साथ कामरुप (मेट्रो) के अंतर्गत दिसपुर, डिमोरिया, न्यू गुवाहाटी, गुवाहाटी (मध्य) और जालुकबाड़ी विधानसभा क्षेत्र होंगे।

अब जालुकबाड़ी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत  वार्ड- 1, 2, 3, 4, 5. 6, 7, 8, 9,10 और 13 नंवर वार्ड को शामिल किया गया है।

दूसरी ओर मध्य गुवाहाटी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत- वार्ड संख्या 11, 12, 14, 15, 18, 19, 20, 21, 23, 25, 27, 28, 29, 30, 31 और 32 को शामिल किया गया है। न्यू गुवाहाटी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत वार्ड नंबर 33, 34, 35, 36, 37, 38, 39, 40, 41, 42 , 44, 45, 47, 48, 50, 51 और 53 को शामिल किया गया है।

डिमोरिया विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत चंद्रपुर विकास खंड, डिमोरिया विकास खंड, नारंगी (ओजी), जीएमसी  की वार्ड संख्या 52, 46 और 49 को शामिल किया गया है। 

दिसपुर विधानसभा सीट के अंतर्गत वार्ड संख्या 16, 17, 22, 24 , 26, 43, 54, 55, 56, 57, 58, 59 और 60 को शामिल किया गया है।