वाशिंगटनः प्राइवेट डिनर के लिए व्हाइट हाउस पहुंचे पीएम नरेंद्र मोदी ने अमरीकी राष्ट्रपति जो वाइडेन को दस दानम दिया। भारत में परम्परा है कि पूर्णिमा के एक हजार चांद देखने वाले को ये दान दिया जाता है। कैलेंडर कैलकुलेशन के मुताबिक किसी भी व्यक्ति की उम्र 80 साल 8 महीने होने पर वह एक हजार फुल मून देख चुका होता है। बाइडेन लगभग इसी उम्र के हैं। नवंबर में वे अपना 81वां जन्मदिन मनाएंगे। अमरीका दौरे के दूसरे दिन बुधवार को रात करीब 9 बजे (अमरीकी समय के मुताबिक) मोदी व्हाइट हाउस पहुंचे। यहां राष्ट्रपति बाइडेन और फर्स्ट लेडी ने उनका स्वागत किया। डिनर में भारतीय एनएसए अजित डोभाल और अमरीका के एनएसए जेक सुलिवन मौजूद थे।
डिनर मेन्यू में बाइडेन का पसंदीदा पास्ता और आइसक्रीम शामिल थी। डिनर के दौरान पीएम मोदी ने उन्हें मैसूर के चंदन से बना एक खास बॉक्स गिफ्ट किया, जिसे जयपुर के कारीगरों ने बनाया है। इस बॉक्स के अंदर भगवान गणेश की एक मूर्ति और चांदी के एक दीये के साथ छोटी-छोटी डिब्बियों में 10 गिफ्ट्स हैं। ये सभी गिफ्ट्स भारतीय परंपरा के मुताबिक तय किए गए हैं। इनके अलावा प्रधानमंत्री ने अमेरिका की फर्स्ट लेडी को डायमंड भी गिफ्ट किया।
पीएम ने बाइडेन को चंदन की लकड़ी से बने बॉक्स में दस दानम के प्रतीक दिए हैं। इस बॉक्स के अंदर चांदी के दस छोटे डिब्बे हैं। पीएम मोदी ने राष्ट्रपति बाइडेन को 10 प्रिंसिपल्स ऑफ उपनिषद किताब का फर्स्ट एडिशन भी गिफ्ट किया। वहीं, अमरीका की फर्स्ट लेडी जिल बाइडेन को 7.5 कैरेट का इको-फ्रेंडली ग्रीन डायमंड भेंट किया। डिनर के दौरान अमरीका के राष्ट्रपति बाइडेन ने पीएम मोदी को 20वीं सदी की एक बुक गैले, विंटेज अमरीकी कैमरा, अमरीकी वाइल्डलाइफ फोटोग्राफी से जुड़ी एक किताब और रॉबर्ट फ्रॉस्ट की संग्रहित कविताओं के पहले संस्करण की कॉपी गिफ्ट की।