इंफाल : मणिपुर के इंफाल ईस्ट और कांगपोकपी जिलों से गोलीबारी की घटनाएं सामने आई हैं। भारतीय सेना की स्पीयर कोर ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी। सेना ने कहा कि इंफाल पूर्व में उरंगपत/यिंगांगपोकपी (वाईकेपीआई) और कांगपोकपी (मणिपुर में) के इलाकों में सशस्त्र बदमाशों द्वारा गोलीबारी। गोलीबारी की घटनाएं आज दोपहर से कुछ देर पहले हुईं। सेना ने बताया कि हथियारबंद बदमाशों का एक समूह वाईकेपीआई से पहाड़ी की ओर इलाके में घुस आया। बदमाशों ने उरंगपत और ग्वालताबी गांवों की ओर स्वचालित हथियारों से गोलीबारी की।
मणिपुर में नहीं थम रही हिंसा, पूर्वी इंफाल व कांगपोकपी में गोलीबारी
