गुवाहाटी : जीएलपी सोशल सर्किल की ओर से लगातार की जा रही मानवीय और सामाजिक सेवा को असम सरकार सदैव मान्यता प्रदान करती रही है। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री के नाम से चल रही एक योजना के तहत दो नई शववाहिनी को खरीदने के लिए सर्किल को 33 लाख 57 हजार 122 रुपए प्रदान किए गए हैं।
सर्किल को उक्त राशि चेक के माध्यम से दी गई है। उल्लेखनीय है कि जीएलपी सोशल सर्किल पिछले चालीस सालों से अपने स्वर्गरथ और शववाहिनी के माध्यम से शवों को गतंव्य स्थान तक पहुंचाता आ रहा है। सर्किल समय- समय पर शवों को सिर्फ असम या पूर्वोत्तर राज्यों तक ही नहीं, बल्कि राजस्थान, यूपी, बिहार और देश के अन्य राज्यों तक भेजने में सफल रहा है।
उल्लेखनीय है कि नई शववाहिनी वातानुकूलित (एसी) होंगी ताकि दूर- दराजे इलाकों तक शव को पहुंचाने में कोई परेशानी न हो।