खारूपेटिया : मोबाइल चलाने की लत बड़ों के साथ-साथ बच्चों में भी घर करती जा रही है। यह नशा बच्चों को जानलेवा भी बना रहा है। मोबाइल चलाने को लेकर बच्चों में विवाद होना हर घर की कहानी बन गई है। लेकिन मोबाइल के कारण बच्चों का विवाद किस कदर खतरनाक  हो सकता है, उसका एक उदाहरण खारूपेटिया शहर में देखने को मिला, जहां मोबाइल चलाने के विवाद में एक लड़के ने अपने छोटे भाई को मौत के घाट उतार दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बृहस्पतिवार को हर्षित जैन नामक एक बच्चे का शव खारूपेटिया शहर से बाहर बोलोगोरा में बरामद हुआ, जो एक दिन पूर्व से लापता बताया जा रहा था।  हर्षित जैन को बड़े ही वीभत्स  तरीके से गला काट कर मारा गया थ॥ आज जब स्थानीय लोगों ने शव को देखा तो तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी।  इसके तुरंत बाद खारूपेटिया पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। स्थानीय लोगों को संदेह था कि इस बर्बर हत्या के पीछे पीड़ित के भाई का हाथ हो सकता है।

इसी आधार पर पुलिस ने मृतक के बड़े भाई नमन जैन को हिरासत लेकर पूछताछ शुरू कर दी।  लंबी पूछताछ के बाद उसने कबूल कर लिया कि उसी ने अपने भाई की हत्या की है। उसने पुलिस को बताया कि  उसने ही अपने छोटे भाई को गला काट कर मार दिया, क्योंकि दोनों में मोबाइल को लेकर झगड़ा हुआ करता था। घटना के बाद  नगरवासियों में काफी में काफी आक्रोश है। समाज के वर्ग ने इस घटना की निंदा की है।