गुवाहाटी : भावनात्मक और विरासत से समृद्ध दिघलीपुखुरी को गुजराती व्यापारियों को सौंपने पर राज्य भर में व्यापक प्रतिक्रिया हो रही है। पौराणिक कथा के अनुसार, प्रागज्योतिषपुर के राजा भगदत्त ने अपनी बेटी दिघली के नाम पर दिघलीपुखुरी खुदवाई थी। असम पर्यटन विकास निगम (एटीडीसी) ने गुप्त रूप से तालाब को गुजरात की ईसीएसटी कांग्लोमेरात प्राइवेट लिमिटेड को 15 साल के लिए पट्टे पर दे दिया है।

गुजरात  स्थित कंपनी, जो दिघलीपुखुरी के प्रबंधन के लिए जिम्मेदार है, का स्वामित्व राजा कांकारिया के पास है। असम पर्यटन विकास निगम ने पिछले साल 24 अक्तूबर को ही दिघलीपुखुरी की पूरी जिम्मेदारी कॉस्ट रोड, अहमदाबाद, जोधपुर की कंपनी को सौंप दी थी। अफवाह है कि राजा कांकारिया गुजरात भाजपा के एक शीर्ष नेता के रिश्तेदार हैं। पर्यटन निगम ने सूचना के अधिकार अधिनियम के तहत आप नेता जितुल डेका को जानकारी दी थी कि 30.12 लाख रुपए की सुरक्षा राशि के बदले में राजा कांकरिया के स्वामित्व वाली ईसीएचटी कांग्लोमरेट प्राइवेट लिमिटेड को 15 साल के लिए दिघलीपुखुरी सौंप दी गई है।

हालांकि पर्यटन मंत्री जयंत मल्ल बरुवा ने कहा कि दिघलीपुखुरी को बाहरी कंपनियों को सौंपने का कोई सवाल ही नहीं है। दिघलीपुखुरी के लिए निविदा प्रक्रिया पिछले साल अक्तूबर में पूरी हो गई थी, लेकिन गुजरात स्थित कंपनी ने आधिकारिक तौर पर पहली जून में इस परियोजना को अपने हाथ में ले लिया। असम पर्यटन विकास निगम (एटीडीसी) ने पहले दिघलीपुखुरी में पार्क और रेस्तरां के प्रबंधन के लिए स्थानीय युवाओं को ठेका दिया था, लेकिन नौकायन निगम ने तालाब की देखभाल खुद कर ली। लेकिन अब गुजराती ठेकेदार को पार्क, रेस्टोरेंट और बोट यार्ड संचालित करने की शर्तें दी गई हैं। इसलिए, दिघलीपुखुरी की जिम्मेदारी लेने के बाद ही ठेकेदार ने पार्क में आगंतुकों के लिए प्रवेश शुल्क 10 रुपए से बढ़ाकर 20 रुपए कर दिया है।ठेकेदार, जो मुख्य रूप से पैरासेलिंग नौकाओं और पैडल नौकाओं के निर्माता के रूप में जाना जाता है, पर कथित तौर पर असम पर्यटन निगम द्वारा दिघलीपुखुरी के टेंडर पर उसकी सुविधानुसार शर्तें लगाई गई थीं।

इसलिए, असम का कोई भी स्थानीय व्यवसायी और उद्योगपति निविदा में भाग नहीं ले सका। गुजरात के ईसीएसटी कांग्लोमेरात प्राइवेट के अलावा केवल एक दूसरी कंपनी, महाराष्ट्र एम्फ्रिटाइट सांसी प्राइवेट लिमिटेड ने ही निविदा में भाग लिया था। इस हेरिटेज तालाब को गुजराती कंपनी को सौंपने की खबर के बाद राज्य में काफी प्रतिक्रिया हो रही है।