गुवाहाटी : उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ मंगलवार को असम के एक दिवसीय दौरे पर आ रहे हैं। यह जानकारी एक आधिकारिक विज्ञप्ति से मिली। विज्ञप्ति में कहा गया है कि धनखड़ अपने इस दौरे के दौरान भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी), गुवाहाटी भी जाएंगे।
विज्ञप्ति में कहा गया है कि भारत के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ 4 जुलाई, 2023 को असम का दौरा करेंगे, जिस दौरान वह भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) गुवाहाटी के 25वें दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि होंगे। विज्ञप्ति में कहा गया है कि धनखड़ संस्थान के छात्रों से बातचीत भी करेंगे। इसमें कहा गया है कि धनखड़ गुवाहाटी पहुंचने के बाद सबसे पहले कामाख्या मंदिर जाएंगे और पूजा-अर्चना करेंगे।