गुवाहाटी : असम शिक्षा विभाग में 106 उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र मिले हैं। असम के शिक्षामंत्री रनोज पेगु ने उच्च शिक्षा विभाग के तहत 94 सहायक प्रोफेसरों के साथ-साथ राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) के तहत 10 व्याख्याताओं और दो पटकथा लेखकों को नियुक्ति पत्र वितरित किए।

पेगु ने कहा कि यह मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत विश्वशर्मा के नेतृत्व में युवाओं को एक लाख सरकारी नौकरियां प्रदान करने के वादे को पूरा करने की दिशा में एक और कदम है। शिक्षा मंत्री ने चयनित अभ्यर्थियों को अपनी शुभकामनाएं भी दीं और उम्मीद जताई कि वे अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मई में यहां एक बैठक में नौकरी के इच्छुक उम्मीदवारों को 44,703 नियुक्ति पत्र वितरित किए थे। इससे पहले राज्य सरकार ने 41,920 अभ्यर्थियों की नियुक्ति की थी। मुख्यमंत्री ने दो साल पहले सत्ता संभालने के बाद राज्य में युवाओं को एक लाख नौकरियां देने का वादा किया था।