गुवाहाटी: केंद्रीय मंत्री सर्वानंद सोनोवाल ने आज कहा कि प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए की सरकार ने देश की जनता को सेवा, समर्पण और निष्ठा के साथ काम किया है। यहां तक कि गरीबों के कल्याण के तहत सभी स्तरों के लोगों के लिए विभिन्न योजना के तहत उनका कल्याण किया है। बुधवार को गुवाहाटी के विभिन्न इलाकों में जाकर केंद्रीय मंत्री सर्वानंद सोनोवाल ने भाजपा का संपर्क अभियान में भाग लिया। इस अभियान के तहत आज उन्होंने प्रख्यात कृषि वैज्ञानिक डॉ. नलिन मोहन और उनकी पत्नी अंजू गोगोई से काहिकुची स्थित उनके आवास पर मुलाकात की।

इस दौरान  डा. नलिन मोहन ने अपने परिसर में विभिन्न औषधीय पौधों और मूल्यवान पेड़ों से भरा एक सुंदर शैक्षणिक-जैव विविधता वाला बागवानी से उन्हें रूबरू करवाया है। इसके बाद केंद्रीय मंत्री सर्वानंद सोनोवाल ने पश्चिम गुवाहाटी और अजारा का भी दौरा किया और इस दौरान वे भारतीय रिजर्व बैंक के पूर्व प्रबंधक  कृष्ण कुमार दास, डा.अमृत चंद्र दास और  पूर्वी तालुकदार दास से उनके आवास पर मुलाकात की। केंद्रीय मंत्री सोनोवाल ने सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के प्रमुख प्रो. शिखर कुमार शर्मा, इलेक्ट्रॉनिक्स और संचार प्रौद्योगिकी विभाग के प्रमुख प्रो. तुलसी बेजबरुवा और गुवाहाटी विश्वविद्यालय के विज्ञान और प्रौद्योगिकी संस्थान के वैज्ञानिक विराज डेका से भी मुलाकात की।

इन लोगों से मुलाकात के दौरान केंद्रीय मंत्री ने केंद्र सरकार की लाभकारी योजनाओं के बारे में बात की। साथ ही भाजपा की विचारधार और विभिन्न राज्यों में चल रही भाजपा के सुशान का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि जनता के रचनात्मक सुझाव और राय सुशासन को मजबूत करते हैं। इसलिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने महा जनसंपर्क अभियान के माध्यम से सभी क्षेत्रों के लोगों तक पहुंचने का एक सकारात्मक प्रयास किया है, ताकि लोगों के सुझाव और उनकी महत्वपूर्ण सलाह को सरकार अपनी शासन व्यवस्था में शामिल कर सके।