गुवाहाटी : पेरिस में 06-09 जुलाई तक आयोजित होने वाले नमस्ते फ्रांस इंडिया फेस्टिवल में प्रदर्शन करने के लिए असम से 13 सदस्यीय बिहू नृत्य दल पेरिस के लिए रवाना हो गया है। नृत्यदल में शामिल कलाकारों में हैं सीतारानी हजारिका गोगोई, मिमन महंत, ऋतुमनी पातर, दृष्टिप्रिया सैकिया, डेइजी सैकिया, हंसिका बोरा, दीक्षिता दास, मोहन दुवरा, शिव प्रसाद बरुवा, चंद्रमा हीरा और कौशिक बोरा। कोरियोग्राफर के रूप में रंजीत कुमार गोगोई और टीम लीडर के रूप में मुकुट बोरा नृत्यदल के साथ गए हैं। राज्य के सांस्कृृतिक मंत्री बिमल बोरा ने बिहू नृत्य दल को शुभकामनाएं दीं।
नमस्ते फ्रांस इंडिया फेस्टिवल में शामिल होने के लिए असम का 13 सदस्यीय बिहू नृत्य दल पेरिस रवाना
