डिजिटल डेस्क:  दक्षिण पश्चिम दिल्ली के द्वारका में एक पायलट और उसके पति की सरेआम पिटाई का वीडियो सामने आया है।नाबालिग लड़की  को टॉर्चर करने के आरोप में भीड़ ने दोनों की पिटाई कर दी और जिसके बाद पुलिस ने बीच बचाव किया तथा अब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दिल्ली पुलिस का कहना है कि बच्ची की मेडिकल जांच कराई जा रही है, और जबकि पति-पत्नी पर धारा 323, 324, 342 और चाइल्ड लेबर एक्ट के तहत देस दर्ज किया गया है तथा दोनों आरोपियों को हिरासत में लिया गया है।

दिल्ली पुलिस से द्वारका डीसीपी हर्षवर्धन का कहना है कि शिकायत के बाद हम मौके पर पहुंचे थे, जहां 10 साल की बच्ची को डोमेस्टिक हेल्प के तौर पर रखा गया था और  मेडिकल जांच के दौरान नाबालिग के शरीर पर चोट और जलने के निशान सामने आए हैं तथा इसी के आधार पर केस दर्ज किया गया है, पति-पत्नी को हिरासत में लिया गया है और बच्ची की काउंसलिंग की जा रही है।

जांच में यह मालूम पड़ा है कि इस कपल ने दो महीने पहले ही बच्ची को नौकरी पर रखा था और अभिभावकों ने जब चोट के निशान देखे तब शिकायत की। पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले ही परिजनों ने पति-पत्नी के साथ मारपीट शुरू कर दी थी और बच्ची के घर वाले उसे नौकरी पर रखकर गांव चले गए, यहां वह अपनी बुआ के घर पर थीं।