डिजिटल डेस्क: मणिपुर से मानवता को शर्मसार करने वाली एक वीडियो सामने आया है. जिसके बाद से ही सोशल मीडिया गरमाया हुआ है. बताया जा रहा है कि ये वीदियो 4 मई का है,जो 19 जुलाई से सोशल मीदिया के जरिए सामने आया. वीडियो में कांगपोकपी जिले में दो महिला को निर्वस्त्र सड़को पर घसीट कर ले जाया जा रहा था.
इंडिजिनस ट्राइबल लीडर्स फोरम का दावा है कि महिलाएं कुकी-ज़ो जनजाति की थीं, जबकि उनके साथ छेड़छाड़ करने वाली भीड़ मैतेई समुदाय से थी.पिछले दो महिनों से मणिपुर में जातीय हिंसा हो रही है और हिंसा में 120 से अधिक लोग मारे गए हैं.